सोरेन ने विश्वास मत हासिल किया

रांची, 29 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में आठ मतों के अंतर से विश्वास मत हासिल कर लिया।

रांची, 29 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में आठ मतों के अंतर से विश्वास मत हासिल कर लिया।

कुल 82 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में 76 विधायकों ने आज विश्वास मत में हिस्सा लिया। इसमें से 42 मत सोरेन के पक्ष में और 34 विरोध में पड़े।

विश्वास मत के दौरान तीन विधायक अनुपस्थित रहे जबकि एक सीट खाली है। विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने भारतीय जनता पार्टी के दो निलंबित विधायकों विष्णु भैया और मनोहर टेकरीवाल को मतदान से वंचित कर दिया था।

मुख्यमंत्री सोरेन ने 11 बजे सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। पांच घंटे से अधिक देर तक चली बहस के बाद शाम 5:50 बजे मतदान हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा ने बहस के दौरान कहा कि सोरेन सरकार भारत-अमेरिका परमाणु करार की उत्पत्ति है। सोरेन ने झारखंड राज्य के निर्माण में लंबा संघर्ष किया लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपनी सरकार बनाई है उससे वे हंसी के पात्र बन गए हैं।

सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा, "यदि मैं झारखंड राज्य का निर्माण कर सकता हूं तो इसका विकास क्यों नहीं कर सकता। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं राज्य के विकास के लिए काम करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+