कतर से 100 भारतीय मजदूर स्वदेश लौटेंगे
दुबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कतर में काम कर रहे 100 से अधिक भारतीय मजदूरों को स्वदेश लौटना पड़ेगा। ये लोग जिस कंपनी में काम करते थे उसके हाथ से एक बड़ा अनुबंध निकल गया है। सभी भारतीय मजदूरों ने वेतन न मिलने का आरोप लगाया है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि कुल 107 मजदूरों में से 40 को तत्काल भारत भेजा जा रहा है जबकि शेष को अगले सप्ताह स्वदेश भेज दिया जाएगा।
कंपनी ने पहले मजदूरों को जिस काम लिए रखा था उससे संबधित अनुबंध वह नहीं पा सकी और इन मजदूरों को दूसरे कामों में लगा दिया गया।
इन भारतीयों का आरोप है कि इनसे दिन में 10 घंटे काम लिया जाता था और एक कमरे में 10-12 लोगों को बेहद अमानवीय ढंग से रखा जाता था।
'गल्फ न्यूज' समाचार पत्र के मुताबिक इन मजदूरों को 329.5- 412 डॉलर वेतन पर रखा गया था। ज्यादातर मजदूरों ने इस कंपनी में काम के बदले में विशाखापट्टनम के एक एजेंट को 50,000-60,000 रुपये अदा किए थे। कुछ मजदूर केरल और मुंबई से यहां काम करने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications