छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद (लीड-1)
रायपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सलयों का गढ़ समझे जाने वाले बस्तर में शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान शहीद हो गए।
रायपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सलयों का गढ़ समझे जाने वाले बस्तर में शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान शहीद हो गए।
पुलिस के मुताबिक यह घटना राज्य के नारायणपुर जिले के छेरीबेरा क्षेत्र में उस समय हुई,जब सीआरपीएफ के जवानों की जीप नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई।
राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की अगुवाई करने वाले गिरिधर नायक ने आईएएनएस को बताया, " इस घटना में एक निरीक्षक, चार हवलदार, और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।"
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों का यह दल एक मार्ग खुलवाने के लिए भीतरी इलाकों की ओर जा रहा था। नक्सली उनका इंतजार कर रहे थे और जैसे ही उन्होंने सुरक्षा बलों के वाहन को आते देखा, उसे विस्फोट से उड़ा दिया।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली सुरक्षाकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए।
नारायणपुर बस्तर के उन पांच जिलों में से है, जो वर्ष 1980 से ही नक्सली बहुल समझे जाते हैं और यहां करीब 20,000 राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications