नामांकन दाखिल करने पर मैक्केन ने दी ओबामा को बाधाई
वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्केन ने एक टेलीविजन विज्ञापन के माध्यम से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी बराक ओबामा को बधाई दी।
वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्केन ने एक टेलीविजन विज्ञापन के माध्यम से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी बराक ओबामा को बधाई दी।
मैक्केन ने कहा, "सीनेटर ओबामा, निश्चित रूप से यह अमेरिका के लिए एक अच्छा दिन है। अकसर होता यह है कि हम लोग अपने विपक्षियों की सफलता को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन मैं इस प्रक्रिया को रोकते हुए आपको बधाई देता हूं।"
उन्होंने कहा, "कितनी अच्छी बात है कि एक ऐतिहासिक अवसर पर आपकी उम्मीदवारी का नामांकन किया गया है।" राष्ट्रपति पद के लिए ओबामा का नामांकन मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 45वीं पुण्यतिथि पर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 सेकेंड का यह विज्ञापन राष्ट्रीय केबल टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications