सफलता और विफलता से ऊपर हैं रजनीकांत : मोहनलाल

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल ने कहा है कि तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत सफलता और विफलता से ऊपर हैं।

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मोहनलाल ने कहा है कि तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत सफलता और विफलता से ऊपर हैं।

मोहनलाल ने आईएएनएस को बताया कि रजनीकांत और कमल हसन जैसे अभिनेता काफी आगे निकल चुके हैं। इनके लिए फिल्मों की सफलता या विफलता कोई मायने नहीं रखती है।

मोहनलाल ने कहा, "देश में अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, कमल हसन और रजनीकांत जैसे अभिनेता हैं, जिन्हें जनता का आर्शीवाद प्राप्त है। ये सभी लोकप्रिय हैं।"

मोहनलाल इन दिनों जापानी फिल्म 'नायर सेन' की तैयारी में जुटे हैं। जापानी भाषा सीखने के बाद वे अब हालीवुड अभिनेता जैकी चेन के साथ एक्शन दृश्यों को फिल्माने की तैयारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 'नायर सेन' में जैकी चेन और मोहनलाल साथ-साथ नजर आएंगे। मोहनलाल ने कहा, "जापानी फिल्म में काम करने वाला मैं पहला मलयाली कलाकार हूं। मैं न केवल जापानी बोल सकता हूं, बल्कि चीनी और मंगोलिया भाषा भी बोल सकता हूं।"

मोहनलाल जल्द ही कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में भी नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+