नलिनी की याचिका का विरोध, सुनवाई स्थगित
चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने नलिनी और तीन अन्य की समयपूर्व जमानत याचिका का विरोध किया जिसके कारण मद्रास उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई टाल दी। नलिनी और तीन अन्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी हैं।
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता जी. मसीलामनि ने शुक्रवार को 'अनुचित तकनीकी आधार' पर समयपूर्व जमानत याचिका के विरोध में अपना जवाब दाखिल किया। न्यायाधीश एस. नागामुत्थु ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। केंद्र सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा है।
नलिनी व तीन अन्य को वर्ष 2000 में मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी की पहल और उनकी विधवा सोनिया गांधी की अपील के बाद राष्ट्रपति ने उनकी सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।
जेल में 17 साल गुजारने वाली नलिनी ने तकनीकी आधार पर अपनी तत्काल रिहाई की मांग कर रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications