परमाणु विस्फोट की वजह से थॉयराइड कैंसर!
वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों में गिराए गए परमाणु बमों के विकिरण की वजह से लोगों को 'पैपिलरी थॉयराइड' कैंसर से जूझना पड़ रहा है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक उक्त विकिरण के कारण लोगों के क्रोमोसोम्स में कुछ परिवर्तन आए हैं, जिसकी वजह से यह समस्या खड़ी हुई है।
पैपिलरी थायराइड कैंसर में पीड़ित व्यक्ति के थॉयराइड की कोशिकाएं छोटी-छोटी उंगलियों के आकार में बढ़नी शुरू हो जाती हैं। यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक होती है।
इस संबंध में किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग हिरोशिमा और नागासाकी में हुए विस्फोट स्थलों के निकट रहते हैं, उनमें यह बीमारी अधिक तेजी से फैली।
अध्ययन के सहलेखक और हिरोशिमा स्थित 'रेडिएशन इफेक्ट्स रिसर्च फाउंडेशन (आरईआरएफ)'के कियोहिरो हामातानी ने कहा, "यह बीमारी आंतरिक या बाह्य विकिरण आयनीकरण से जुड़ी हुई है।"
उन्होंने कहा कि सन 1986 में हुए चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र दुर्घटना तथा अन्य विकिरण वाले स्थानों पर भी लोगों में यह समस्या अपेक्षाकृत अधिक पायी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications