लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे फारुक शेख

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की फिल्म वितरक कंपनी 'वार्नर ब्रदर्स' की रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'सास, बहू एंड सेंसेक्स' की झलकियों में उसकी कहानी के अलावा अभिनेता फारुक शेख भी दिख रहे हैं।

रमन लांबा के अनुसार पूरे दस साल बाद फारुक बड़े परदे पर नजर आएंगे।

फिल्म के कार्यकारी निर्माता लांबा ने आईएएनएस से कहा कि बालीवुड फिल्मों में पहली बार भारतीय शेयर बाजार का विषय उठाया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देखने पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षो बाद फारुक शेख की फिल्मों में वापसी भी इस फिल्म की विशेषता कही जा सकती है।

लांबा की पत्नी सोना उर्वशी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के साथ ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और दुबई में भी 12 सितंबर को रिलीज होगी।

दुबई के दर्शकों के लिए इस फिल्म के सबटाइटल अरबी में रहेंगे।

इस फिल्म में तनुश्री दत्ता, लिलेट दुबे, शैरॉन प्रभाकर, मुक्ता बर्वे और अंकुर खन्ना आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+