उप्र में खुलेंगे 4 'मंकी रेस्क्यू सेंटर'
लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के वन विभाग ने राज्य में बंदरों के आतंक को देखते हुए प्रदेश के चार जिलों में 'मंकी रेस्क्यू सेंटर' खोलने का निर्णय लिया है।
लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के वन विभाग ने राज्य में बंदरों के आतंक को देखते हुए प्रदेश के चार जिलों में 'मंकी रेस्क्यू सेंटर' खोलने का निर्णय लिया है।
प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) वी. के. पटनायक ने शुक्रवार को बताया कि वन विभाग वन्यजीवों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वन्यजीव किसी मानव को नुकसान न पहुंचाएं, विभाग इसकी भी कोशिश कर रहा है। इसके लिए लखनऊ, गोरखपुर, बरेली और फैजाबाद में 'मंकी रेस्क्यू सेंटर' खोलने का निर्णय लिया गया है।
पटनायक ने कहा, "बंदरों की देखभाल के लिए प्रत्येक 'रेस्क्यू सेंटर' पर एक पशु चिकित्सक की तैनाती की जाएगी।" उन्होंने बताया कि इस बाबत विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और इसके खर्च का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications