मुकेश कुमार चेन्नई में जीत के करीब
चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी मुकेश कुमार 2007-08 सत्र में अपना चौथा प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीडीटीआई) खिताब जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। यहां जारी तमिलनाडु ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दौर के बाद मुकेश अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों की तुलना में आठ स्ट्रोक की अजेय बढ़त हासिल कर चुके हैं।
तीसरे दौर में मुकेश ने 6-अंडर 64 का शानदार कार्ड खेला और अपना कुल स्कोर 16-अंडर 194 तक ले गए। बेंगलुरू के सी. मुनियप्पा और कोलकाता के शंकर दास 8-अंडर 202 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस लिहाज से मुकेश की जीत पक्की मानी जा रही है, जबकि प्रतियोगिता में अब केवल एक दौर शेष रह गया है।
अपने प्रदर्शन से खुश मुकेश ने कहा, "शुरुआत से ही मेरे पट सही लग रहे हैं। हालांकि मैं नौवें और 10वें होल पर बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर सका, लेकिन इसके बावजूद मैं अपनी बढ़त से खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications