कनाडा की जूम एयरलाइंस की उड़ानें बंद
टोरंटो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ईंधन की आसमान छूती कीमतों के कारण कनाडा की विमानन कंपनी 'जूम एयरलाइंस' ने गुरुवार से अपनी सेवाएं समाप्त कर दी।
'जूम एयरलाइंस' ने मई 2002 से उड़ान सेवा शुरु की थी। ओटावा की यह विमानन कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों के लिए उड़ानें भरती थी।
गुरुवार को कनाडा के विभिन्न हवाई अड्डों पर उस समय स्थिति विकट हो गई, जब 'जूम एयरलाइंस' ने अपनी सेवा समाप्त करने की घोषणा की। एयरलाइंस की घोषणा से सैंकड़ो यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
'जूम एयरलाइंस' ने इस संबंध में एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, "हम खेद के साथ कह रहे हैं कि गुरुवार 28 अगस्त 2008 को सुबह नौ बजे से हम अपनी सभी सेवाएं स्थगित कर रहे हैं।" कंपनी ने यात्रियों से कहा कि टिकट के पैसे की वापसी के लिए वे संबंधित क्रेडिट या डेबिट कार्ड कंपनी से संपर्क में रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications