बारिश के कारण भारत-श्रीलंका मैच रुका (लीड-5)

कोलंबो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जा रहा पांचवां और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला बारिश के कारण रोक देना पड़ा है। खेल रोके जाने तक 228 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में 70 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

श्रीलंका को अपेक्षाकृत साधारण स्कोर पर समेटने के बाद हालांकि भारत ने अपने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और विराट कोहली की बदौलत सधी हुई शुरुआत की। भारत ने एक समय 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 38 रन बना लिए थे, लेकिन इसी योग पर नुवान कुलसेकरा ने गंभीर के रूप में भारत को पहला झटका दिया।

गंभीर 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर विकेट की पीछे संगकारा के हाथों लपके गए। अभी कुल योग में सात रन ही जुड़े थे कि कुलसेकरा ने अच्छी पारी खेल रहे कोहली को भी चलता किया। कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले कोहली ने 46 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

कुल योग में अभी 25 रन जुड़े थे कि सुरेश रैना 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी कुलसेकरा ने अपना शिकार बनाया। युवराज सिंह 13 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिना खाता खोले विकेट पर हैं।

इससे पहले, जेहान मुबारक और थिलन तुषारा की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंका ने भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा।

एक समय श्रीलंका ने 133 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मुबारक के नाबाद 47 और तुषारा के नाबाद 54 रनों की बदौलत श्रीलंका अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर हासिल करने में सफल रहा।

निर्धारित 50 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका 6 विकेट पर 227 रन बनाने में सफल रहा। मुबारक ने अपनी 55 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए, जबकि 46 गेंदों पर छह चौके लगाने में सफल रहे।

श्रीलंका की ओर से सी.के. कापगेदेरा ने भी 26 रनों की उपयोगी पारी खेली। भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा और इरफान पठान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जहीर खान और आर.पी. सिंह के खाते में एक-एक विकेट गए।

श्रीलंका ने अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या के रूप में एक रन के कुल योग पर गंवा दिया था। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज मलिंदा वर्णपुरा और माहेला उदावत्ते ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर श्रीलंकाई पारी को संभालने की भरपूर कोशिश की लेकिन पठान ने एक के बाद एक दो झटके देकर श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया।

पठान ने 78 रन के कुल योग पर वर्णपुरा को जहां गंभीर के हाथों कैच कराया वहीं 80 रन के कुल योग पर उन्होंने उदावत्ते को पगबधा आउट किया। वर्णपुरा ने अपनी 44 गेंदों की पारी में चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए, जबकि उदावत्ते ने 55 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 43 रन बनाए।

श्रीलंकाई बल्लेबाज अभी विकेट पर टिकने के बारे में सोच ही रहे थे कि आर.पी.सिंह ने 82 रन के कुल योग पर एक और झटका देकर उसकी मुश्किल बढ़ा दी। आर.पी ने संगकारा को गंभीर के हाथों कैच कराया। संगकारा केवल एक रन बना सके।

पांच मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। श्रीलंका ने श्रंखला का पहला मैच जीता था, जबकि भारत ने आगे के तीन मैच जीतकर श्रंखला अपने नाम कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+