मेक्सिको में हमलावरों ने ली 7 की जान
चिल्पांसिंगो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के गुरेरो प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने सात लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में दो महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
चिल्पांसिंगो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के गुरेरो प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने सात लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में दो महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई ने शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि हमलावरों ने गुरुवार को सान लुइस डे ला लोमा शहर के एक घर में हमला कर बच्चों व महिलाओं की हत्या कर दी।
अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने पुलिस की एक गाड़ी पर हमला कर तीन पुलिस अधिकारियों की भी हत्या कर दी। इसके साथ ही उन लोगों ने भागते हुए शहर के कई अन्य घरों पर भी गोलीबारी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications