छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग फटने से सीआरपीएफ के 6 जवान शहीद (लीड-2)

रायपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान शहीद हो गए। यह इलाका राज्य में नक्सलयों का गढ़ समझा जाता है।

पुलिस के अनुसार घटना राज्य के नारायणपुर जिले के छेरीबेरा क्षेत्र में उस समय हुई,जब सीआरपीएफ के जवानों की जीप नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई।

राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की अगुवाई करने वाले गिरिधर नायक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, " इस घटना में एक निरीक्षक, चार हवलदार, और जीप चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।" निरीक्षक की पहचान आर. एस. कांग के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों का यह दल एक मार्ग खुलवाने के लिए भीतरी इलाकों की ओर जा रहा था। नक्सली उनका इंतजार कर रहे थे और जैसे ही उन्होंने सुरक्षा बलों के वाहन को आते देखा, उसे विस्फोट से उड़ा दिया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली सुरक्षाकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के करीब 250 जवानों ने निकटवर्ती इलाकों में अभियान शुरू कर दिया है।

नारायणपुर बस्तर के उन पांच जिलों में से है, जो वर्ष 1980 से ही नक्सली बहुल समझे जाते हैं और यहां करीब 20,000 राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+