सुब्रतो कप में खेलेगा स्विटजरलैंड का फुटबाल क्लब
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जूनियर खिलाड़ियों को यूरोपीय शैली से परिचित कराने के लिए सुब्रतो कप जूनियर फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजकों ने इस वर्ष स्विटजरलैंड के क्लब एफसी कुशनैट को प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
स्विटजरलैंड की टीम को आमंत्रित किए जाने को लेकर सुब्रतो कप स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष एयर मार्शल जे.एन. वर्मा ने बताया, "कुशनैट क्लब की अंडर-14 टीम समय की कमी के कारण टूर्नामेंट के सारे मैच नहीं खेल सकती, लिहाजा हमने उसे कुछ प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए राजी कर लिया है। अहम बात यह है कि टीम के साथ आ रहे कोच हमारे खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित करेंगे।"
वर्मा ने कहा कि मंगलवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के 48वें संस्करण में इस वर्ष जूनियर वर्ग में 32 और सब-जूनियर वर्ग में 28 टीमें शिरकत करेंगी। सब-जूनियर वर्ग का फाइनल 24 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि जूनियर वर्ग का फाइनल 25 सितंबर को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications