एडीबी ने विश्व बांड जारी किए

मनीला, 29 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई विकास बैंक यानी 'एडीबी' ने अपनी पूंजी बढ़ाने के लिए 1.25 अरब डालर मूल्य के विश्व बांड जारी किए हैं। मनीला स्थित एडीबी के मु़ख्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बैंक की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इनसे प्राप्त धन एडीबी के सामान्य पूंजी संसाधनों के लिए होगा। इस पूंजी का इस्तेमाल गैर रियायती आपरेशनों में किया जाएगा।

एडीबी की योजना चालू वर्ष के दौरान लगभग नौ अरब डालर पूंजी वृद्धि की है। एडीबी के अधिकारी मिकिओ काशीवागी ने बयान में कहा, "हम इस सौदे से संतुष्ट हैं। निवेशकों ने काफी उत्साह दिखाया है। परिणामत: बांड की खरीदारी उम्मीद से कहीं ज्यादा हुई।"

बयान के मुताबिक जारी किए गए कुल बांड में से लगभग 44 प्रतिशत यूरोप, मध्य-पूर्व और अफ्रीका, 34 प्रतिशत एशिया और 22 प्रतिशत अमेरिका के निवेशकों ने खरीदे।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक लगभग 92 प्रतिशत बांड की खरीदारी केंद्रीय बैंकों, छह प्रतिशत कोष प्रबंधकों और दो प्रतिशत बैंकों ने की।

गौरतलब है कि एडीबी विकास वित्तीय संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी। इसका उद्देश्य सदस्य विकासशील देशों की आर्थिक मदद करना, गरीबी घटाना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इस बैंक की 'ट्रिपल-ए क्रेडिट रेटिंग' सदस्य देशों को विकास के लिए धन जुटाने में मदद करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+