आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र वीजा नियमों के पालन में सबसे आगे

नीना भंडारी

नीना भंडारी

सिडनी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में भारतीय छात्र दूसरा सबसे बड़ा विदेशी समुदाय हैं, लेकिन वे शायद ही कभी वीजा नियमों का उल्लंघन करते हैं।

आस्ट्रेलिया के शैक्षणिक संस्थानों में नामांकित 63,500 भारतीय छात्रों में से पिछले तीन वर्षो में केवल 16 छात्रों को ही वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए कारावास में कुछ समय बिताना पड़ा है।

आव्रजन और नागरिकता विभाग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा,"आंकड़े खुद बोलते हैं। भारतीय छात्रों में वीजा नियमों का पालन करने का प्रतिशत सबसे अधिक है और वे आस्ट्रेलिया के 12.5 अरब आस्ट्रेलिया डालर (11 अरब अमेरिकी डालर) के शिक्षा निर्यात उद्योग के महत्वपूर्ण भाग हैं।"

प्रवक्ता ने बताया कि 2007-08 के दौरान 47,639 भारतीय छात्रों को वीजा और 5,772 को स्थायी निवास वीजा दिया गया है।

आस्ट्रेलियाई समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार मार्च 2008 तक की जारी तीन साल की रिपोर्ट के अनुसार 24 देशों के 299 विदेशी छात्रों को वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए हिरासत में रखा गया था।

इनमें से 207 को निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ठहरने के लिए, 30 को हाजिरी नियमों के उल्लंघन के लिए, 14 को अपना पाठ्यक्रम छोड़ने के लिए, सात को पाठ्यक्रम नहीं शुरू करने के लिए, चार को पाठ्यक्रम से नाम वापस लेने के लिए कुछ समय तक कारावास में रखा गया था।

नई लेबर सरकार के आव्रजन सुधारों के अनुसार आव्रजन मंत्री क्रिस इवान्स ने पिछले महीने घोषणा की थी कि आव्रजन कारवास केंद्रों में हिरासत में रखने का रास्ता केवल आखिरी उपाय के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+