भारत-चीन की नौसेना और वायुसेना करेंगी संयुक्त अभ्यास

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और चीन की नौसेना और वायुसेना सद्भावना जाहिर करने के लिए इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में बातचीत करेंगी। पिछले वर्ष दोनों देशों की थल सेना ने संयुक्त अभ्यास किया था।

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और चीन की नौसेना और वायुसेना सद्भावना जाहिर करने के लिए इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में बातचीत करेंगी। पिछले वर्ष दोनों देशों की थल सेना ने संयुक्त अभ्यास किया था।

इन प्रयासों के तहत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल फाली एच. मेजर पहले चीन की यात्रा पर जाएंगे उसके बाद वर्ष के अंत में चीन के नौसेना प्रमुख वु शेंगली भारत आएंगे।

नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "चीन के नौसेना प्रमुख इस वर्ष नवंबर के अंत तक यहां आएंगे और संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में चर्चा करेंगे।" अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि चीनी नौसेना प्रमुख के यहां आने से दोनों देशों के सैन्य सहयोग को नई गति मिलेगी।

वायुसेना प्रमुख की चीन यात्रा के संबंध में एक अधिकारी ने बताया, "वायुसेना प्रमुख अक्टूबर के अंत में चीन जाएंगे। संभवत: उसी समय वायुसेना की प्रदर्शन टीम सूर्य किरण भी चीन की सद्भावना यात्रा पर जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि सूर्य किरण अक्टूबर अथवा नवंबर में किसी समय चीन में अपना प्रदर्शन करेगी। अधिकारी ने बताया कि उसके बाद ही चीन के साथ संयुक्त अभियान होगा।

भारत और चीन ने मई 2006 में एक आपसी समझौते के तहत संयुक्त सैन्य अभ्यासों पर मुहर लगाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+