बुश की नीतियों से अमेरिका को बचाने की जरूरत: ओबामा (लीड-1)
डेनेवर , 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए बराक ओबामा ने अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए सेना के पुनर्गठन और इराक में अपनी जिम्मेदारियों को छोड़ने की योजना पेश की है।
डेनेवर , 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए बराक ओबामा ने अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए सेना के पुनर्गठन और इराक में अपनी जिम्मेदारियों को छोड़ने की योजना पेश की है।
अमेरिका में किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी उम्मीदवार ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी जान मैक्के न पर आरोप लगाया कि वे जार्ज बुश की अलोकप्रिय नीतियों को जारी रखेंगे।
ओबामा ने वादा किया कि वे अगले 10 सालों में तेल के लिए मध्य पूर्व पर देश की निर्भरता को समाप्त कर देंगे।
ओबामा के भाषण में बहुत कम नया था लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की शुरूआत के कारण इसका बहुत अधिक महत्व है।
ओबामा की योजना में प्राकृतिक गैसों के भंडार के दोहन, परमाणु ऊर्जा का स्वच्छ उपयोग, कोयले के साफ उपयोग में निवेश और अगले एक दशक में वहनयोग्य अक्षय ऊर्जा के स्त्रोतों पर 150 अरब डालर का निवेश शामिल है।
ओबामा ने कहा कि देश की सभी समस्याएं बुश की गलतियों का नतीजा नहीं हैं। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आवश्यक उपाय करने में विफल रही और यह बुश की गलत नीतियों की वजह से हुआ।
ओबामा ने कहा,"हम ऐसे निर्णायक क्षण में खड़े हैं जहां हमारा देश युद्ध में उलझा है,अर्थव्यवस्था डावांडोल है और अमेरिकी लोगों से यह एक बार फिर दोहराए जाने का वादा किया जा रहा है।" इसलिए हम सबको चार नवबंर को एक साथ कहना होगा "आठ साल बहुत अधिक हैं।"
ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की देश संभालने की क्षमता पर सवाल खड़ा करने वालों पर पलटवार करते हुए याद दिलाया कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और शीतयुद्ध के समय जान एफ.कैनेडी डेमोक्रेट राष्ट्रपति थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications