बाढ़ पीड़ित अपने इलाकों से कहने लगे अलविदा

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में कोसी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में कोसी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

पलायन करने वाले लोगों के लिए कोई मंजिल नहीं है, बस वे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचना चाहते हैं, जहां उन्हें रोजगार मिल सके। बाढ़ प्रभावित कोसी क्षेत्र से किसी तरह ट्रेन से पटना रेलवे जंक्शन पहुंचे मधेपुरा के नयानगर मोहल्ला निवासी अब्दुल सम्मद बताते हैं कि जब सरकार ही कह रही हो कि इलाका छोड़िए तो स्थिति समझा जा सकता है।

अब्दुल ने अभी यह निर्णय नहीं लिया है कि उन्हें अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ कहां जाना है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "बस जहां रोजगार मिल जाए, हमें तो वहीं जाना है।"

बिहार में इस समय अब्दुल जैसे सैंकड़ों लोग हैं, जो अपने इलाकों से पलायन कर रहे हैं। सहरसा के कहरा प्रखंड निवासी महेश गोप अपने परिवार के साथ दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल आ चुके हैं। इन्हें संभावना है कि दिल्ली में जल्द रोजगार मिल जाएगा। उनका कहना है कि इस क्षेत्र के लोग भी दिल्ली में रहते है।

गौरतलब है कि मधेपुरा के 13 प्रखंडों में से 11 प्रखंड और सहरसा के पांच प्रखंड कोसी की चपेट में आ चुके हैं। प्रशासन इन इलाकों से लोगों को निकलने की सलाह दे रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+