प्रचंड विवाद निपटाने में सफल नहीं हुए, मंत्रिमंडल का विस्तार टला

काठमांडू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। शुरुआत से ही विवादों में घिरी नेपाल की माओवादी सरकार की मुसीबतें जारी हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' शुक्रवार को भी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने में असफल रहे।

काठमांडू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। शुरुआत से ही विवादों में घिरी नेपाल की माओवादी सरकार की मुसीबतें जारी हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' शुक्रवार को भी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने में असफल रहे।

नेपाल की राजशाही के खिलाफ 10 वर्षो की सफल लड़ाई लड़ने वाले प्रचंड को अपनी ही पार्टी में विवादों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार तक टाल दिया है।

इससे पहले घोषणा की गई थी कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने प्रमुख सहयोगी 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनीफाइड मार्क्‍सिस्ट लेनिनिस्ट' (यूएमएल) के छह और अपने दल के पांच और सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे।

प्रचंड को प्रधानमंत्री बनने में मदद करने वाली यूएमएल ने शासन में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद सरकार में शामिल होने से इंकार कर दिया था। पार्टी उप प्रधानमंत्री पद की मांग कर रही है। गत शुक्रवार को प्रचंड के शपथ ग्रहण समारोह में भी यूएमएल ने भाग नहीं लिया था।

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के गठन में जितनी देर होगी नए संविधान के निर्माण में भी उतना ही समय लगेगा। इसके साथ ही प्रचंड सरकार के समक्ष माओवादी सेना को राष्ट्रीय सेना में मिलाने की भी एक बड़ी चुनौती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+