जयसूर्या का विकेट गंवाने के बाद संभला श्रीलंका (लीड-1)
कोलंबो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के रनसिंघे प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका की टीम ने सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या का विकेट गंवाने के बावजूद ठोस शुरुआत की है।
श्रीलंका ने सात रन के कुल योग पर ही जयसूर्या का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद उसने सलामी बल्लेबाज मलिंदा वर्णपुरा और माहेला उदावत्ते की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए।
खबर लिखे जाने तक वर्णपुरा 40 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि उदावत्ते ने 52 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाए थे।
चौथे मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले जयसूर्या मात्र एक रन बनाकर तेज गेंदबाज जहीर खान की गेंद पर प्रज्ञान ओझा के हाथों लपके गए।
पांच मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। श्रीलंका ने श्रंखला का पहला मैच जीता था, जबकि भारत आगे के तीन मैच जीतकर श्रंखला अपने नाम कर च ुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications