शिवराज ने आतंकवाद को बनाया चुनावी मुद्दा

उसके मुखिया सफदर नागौरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद से निपटने के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन का एलान भी कर चुकी है।
शिवराज सिंह ने इस दौरान केंद्र पर भी कई आरोप गढ़े। उन्होंने कहा कि पोटा जैसे कानून की जगह दूसरा कानून बनना चाहिए। प्रदेश सरकार ने कठोर कानून बनाकर केन्द्र के पास मंजूरी के लिए भेजा है, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
इसके अलावा शिवराज सिंह ने जनता की नजर में कांग्रेस को नीचा दिखाने के प्रयास भी किये। शिवराज सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा है और न ही कोई नेता। उन्होंने कहा कि बिना नेता की कांग्रेस के पास मुद्दा न होने का ही कारण है कि उनके सदस्यों ने काले झण्डे दिखाये।
जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन रतलाम में मीडिया से मुखातिब हुए शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की स्थिति यह है कि छिन्दवाड़ा में कांग्रेस के सम्मेलन में बतौर नेता केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ का नाम लिया जाता है और दो दिन बाद ही प्रदेश के प्रभारी उसे नकार देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications