मुशर्रफ की रुखस्ती के बाद के भारत-पाक हालात से वाकिफ हैं बुश

अरुण कुमार

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद से परवेज मुशर्रफ के अलविदा कहने के बाद वहां बने हालात और भारत में हिंसक घटनाओं में वृद्धि से अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश बखूबी वाकिफ हैं।

गुरुवार को संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने कि क्या बुश को इस बात की जानकारी है कि उनके प्रमुख सहयोगी मुशर्रफ के जाने के बाद पाकिस्तान के हालात कैसे हैं,व्हाइट हाउस की प्रवक्ता डाना पेरिनो ने कहा, "हां, राष्ट्रपति को वहां के हालात की पूरी जानकारी है।"

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे इस बारे में रक्षा विभाग के अधिकारियों से ज्यादा विस्तृत जानकारी ले सकते हैं, जिन्होंने हाल में वहां की सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया है।

पेरिनो ने यह टिप्पणी उस समय की है, जब अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि गत मंगलवार को हिंद महासागर में यूएसएस अब्राहम लिंकन पोत पर अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक कियानी से 'आतंकवाद के खिलाफ जारी युद्ध' के बारे में बातचीत की।

अमेरिका में तीनों सेनाओं के प्रमुख एडमिरल माइक मुल्लेन ने इस बैठक को रचनात्मक और संघीय प्रशासनिक कबायली क्षेत्र तथा पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में आतंकवादियों की ओर से पेश की जा रही चुनौतियों पर केंद्रित बताया।

मुल्लेन ने कहा कि पाकिस्तान की सेना के समक्ष भारत की ओर से परंपरागत सैन्य चुनौती और आतंकवाद की चुनौती है।

गत फरवरी से कियानी से पांच बार भेंट कर चुके मुल्लेन ने कहा कि जहां तक वे कियानी को समझ पाए हैं, वे पाकिस्तान के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं। अमेरिका सेनाओं के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए कियानी के साथ मिलकर प्रयास करता रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+