जार्जिया के मौजूदा संकट पर सुरक्षा परिषद में चर्चा
न्यूयार्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। रूस द्वारा जार्जिया से अलग हुए दो विद्रोही प्रांतों ओस्सेतिया और अब्खाजिया की स्वतंत्रता को मान्यता देने के बाद जार्जिया के मौजूदा संकट के बारे में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने बैठक की।

बैठक में हालांकि यह तय नहीं हो पाया कि सुरक्षा परिषद रूस के खिलाफ क्या कार्रवई करेगी। बेल्जियम के राजदूत जान ग्रेउल्स ने कहा कि दो घंटे चली बैठक के बाद इस मसले पर कोई एक राय नहीं बन पाई।
इस बीच, रूस ने संयुक्त राष्ट्र पर जार्जिया मामले में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत विताली चुर्किन ने कहा, "कोसोवो के मुकाबले ओस्सेतिया और अब्खाजिया की स्वतंत्रता के मजबूत आधार हैं।"
ज्ञात हो कि रूस भी ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका के साथ सुरक्षा परिषद का सदस्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications