चीनी निर्यात पर सब्सिडी खत्म होनी चाहिए : चिदंबरम
मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि देश के चीनी निर्यातकों को दी जाने वाली रियायत यानी 'सब्सिडी' खत्म होनी चाहिए।
मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि देश के चीनी निर्यातकों को दी जाने वाली रियायत यानी 'सब्सिडी' खत्म होनी चाहिए।
चिदंबरम का कहना है कि वैश्विक बाजारों में भारत एक प्रमुख हस्ती के रूप में उभर रहा है, इसलिए इस तरह की रियायत की अब जरूरत नहीं रही।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, "चीनी निर्यातकों को दी जानेवाली आर्थिक सहायता अब खत्म होनी चाहिए। चीनी का काफी निर्यात हो चुका है और मैंने इस बारे में कृषि मंत्रालय से बात की है।" चिदंबरम 'नेशनल स्टाक एक्सचेंज' यानी एनएसई में मुद्रा का वायदा कारोबार शुरू करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
गौरतलब है कि भारत सरकार चीनी निर्यातकों की मदद के लिए उन्हें लगभग 30-35 डालर प्रति टन की सब्सिडी देती है, ताकि देश में मौजूद चीनी के बहुत बड़े भंडार को थोड़ा कम किया जा सके। कृषि मंत्रालय को लगता है कि मध्य-पूर्व और कुछ एशियाई बाजारों में भारतीय कच्ची चीनी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications