उत्तरप्रदेश में संक्रामकरोगों को लेकर रेड अलर्ट
लखनऊ, 29 अगस्त(आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश में संक्रामक रोगों से लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य भर में अब तक संक्रामक रोगों से 328 मौते हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक आई. एस. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि मलेरिया, एक्यूट इंसेफेलाइटसि सिंड्रोम, डायरिया, बुखार सहित अन्य संक्रामक रोगों से इस साल अब तक प्रदेश में 328 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में करीब 10,324 लोग संक्रामक रोगों से ग्रस्त हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक 7,000 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आए, जिनमें से 50 की मौत हो चुकी है। जहां राज्य के पूर्वी जिलों में एक्यूट इंसेफेलाइटसि सिंड्रोम से 160 लोग अपनी जान गवां चुके हैं,वहीं कानपुर मंडल में बुखार से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने प्रभावित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications