ग्वालियर में ईसाई शिक्षण संस्थाओं पर पथराव, मामला दर्ज (लीड-1)
ग्वालियर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ग्वालियर में ईसाई शिक्षण संस्थाओं पर शुक्रवार को पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राष्ट्रव्यापी ईसाई शिक्षण संस्थाओं के बंद रखने के आह्वान के दौरान हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने तीन शिक्षण संस्थाओं पर पथराव किया था।

आंध्रप्रदेश के निजामाबाद जिले में फादर थॉमस की हत्या के विरोध में शुक्रवार को ईसाई संगठनों ने शिक्षण संस्थाए बंद रखने का एलान किया था। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ईसाई शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहे। वहीं ग्वालियर में बंद के दौरान पथराव की घटनाएं हुइर्ं।
ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक व्ही़ क़े सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया है कि कुछ शरारती तत्वों ने कॉर्मल कॉन्वेन्ट, सेन्ट पॉल और सेन्ट एरेसा स्कूल में पत्थर फेंके थे। स्कूल बंद थे, लिहाजा परिसर में खड़े वाहनों को इन पत्थरों से हल्का फुल्का नुकसान हुआ है। तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। फिर भी मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है।
सूर्यवंशी के अनुसार ईसाई समुदाय की ओर से दी गई एक शिकायत पर माधवगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications