अक्षय कुमार सबसे बड़े 'मेट्रोसेक्सुअल स्टार' : रॉकी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड के प्रमुख डिजाइनरों में एक रॉकी एस का मानना है कि अभिनेता अक्षय कुमार बालीवुड के सबसे बड़े 'मेट्रोसेक्सुअल' स्टार हैं।

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड के प्रमुख डिजाइनरों में एक रॉकी एस का मानना है कि अभिनेता अक्षय कुमार बालीवुड के सबसे बड़े 'मेट्रोसेक्सुअल' स्टार हैं।

रॉकी ने आठ वर्षो तक अक्षय कुमार के कपड़ो की डिजाइनिंग की थी। उनका कहना है कि स्टाइल के मामले में भी अक्षय कुमार सबसे आगे हैं।

रॉकी ने आईएएनएस से कहा, "मैं अक्षय कुमार के साथ आठ वर्षो तक काम किया हूं। वे जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी इज्जत करता हूं। वे आज बालीवुड के सबसे बड़े मेट्रोसेक्सुअल स्टार हैं।"

रॉकी ने कहा, "आप यह देखें कि अक्षय कुमार कहां से आए और आज कहां पहुंच गए हैं। वे आज सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं।" रॉकी ने वर्ष 1992 से वर्ष 2000 तक अक्षय के साथ काम किया।

रॉकी इन दिनों अभिनेता जॉन अब्राहम, अभिनेत्री कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु और शिल्पा शेट्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बालीवुड सितारों को एक से बढ़कर एक ड्रेस दे रहे हैं। रॉकी विभिन्न फैशन शो में भी शिरकत लेते रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+