बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले और कारोबार के शुरुआत में इनमें तेजी का रूख कायम है।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को कल के मुकाबले 230.68 अंकों की बढ़त के साथ 14,279.02 पर खुला। 10.25 बजे के करीब यह 14,379.85 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
कल के मुकाबले इसमें अब तक 331.51 अंकों (2.38 प्रतिशत) की वृद्धि हो चुकी है। गौरतलब है कि गुरुवार को बाजार 248 अंकों की गिरावट के साथ 14,048.34 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी शुक्रवार को 16.60 अंकों की बढ़त के साथ 4,230.60 अंकों पर खुला। इसी समय निफ्टी भी 4,308.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था। कल के मुकाबले इसमें भी अब तक 94.50 अंकों (2.24 फीसदी) की वृद्धि हो चुकी है।
कल निफ्टी भी 78 अंकों की गिरावट के बाद 4,214.00 अंकों पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications