दोबारा श्रवण क्षमता दिलाएगी नई वैज्ञानिक विधि
वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिससे श्रवण संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है और श्रवण क्षमता में आई आंशिक कमी को दूर किया जा सकता है।
इस विधि के द्वारा कान के क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत की जा सकती है, ताकि वे पहले की तरह तरंगों की पहचान कर सकें। इससे उनमें दोबारा पहले जैसी सुनने की क्षमता पैदा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सुनने की खोई क्षमता दोबारा हासिल करने के लिए जो यंत्र उपलब्ध हैं,वे पूरी तरह से सफल नहीं हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक ये यंत्र संभवत: इसलिए असफल हो गए, क्योंकि इनमें कर्णावर्त (काक्लिआ) की जगह इस्तेमाल किया गया सेंसर ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता
इस कमी को दूर करने के लिए उन्होंने जैव भौतिकी और जैव यांत्रिकी की गहन अध्ययन किया ताकि वे काक्लिआ का बेहतर से बेहतर विकल्प तैयार कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications