महंगाई नियंत्रण शीर्ष प्राथमिकता : रिजर्व बैंक
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक यानी 'आरबीआई' ने वर्ष 2007-08 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि मुद्रास्फीति यानी महंगाई नियंत्रण मौद्रिक नीति की शीर्ष प्राथमिकता में बना रहेगा।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में हालांकि स्वीकार किया है कि अल्पावधि में घरेलू और वैश्विक स्तर पर देश की अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम थोड़ा बढ़ा है।
रिपोर्ट में आरबीआई ने कहा, "दुनिया की प्रमुख बड़ी और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आई मंदी और तेज मुद्रास्फीति की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत बदतर हो गई है।"
रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक मंदी से अनिश्चितता बढ़ी है। इस वजह से भारतीय उद्योग और सेवा क्षेत्र की बाह्य मांग में गिरावट आएगी।
रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि थोड़े समय के लिए व्यापक आर्थिक गतिविधियों में मंदी का जोखिम बढ़ेगा, लेकिन मध्यावधि में तेजी बराकरार रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications