बांग्लादेश को कम नहीं आंकेगा आस्ट्रेलिया

डार्विन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने साफ कर दिया है कि वह शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में बांग्लादेश को कम आंकने की भूल नहीं करेगी। श्रंखला के तीनों मैच डार्विन में ही खेले जाएंगे।

सितंबर में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्राफी से पहले आयोजित होने वाली इस श्रंखला को आस्ट्रेलियाई टीम अभ्यास के तौर पर ले रही थी, लेकिन अब चूंकी चैंपियंस ट्राफी को अगले वर्ष तक के लिए टाल दिया गया है, कम से कम बांग्लादेश की टीम इस श्रंखला को जीतने का भरपूर प्रयास करेगी।

कप्तान रिकी पोंटिंग की गैरमौजूदगी के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम हर लिहाज से बांग्लादेश से 'बीस' है। इसके बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन ने कहा है कि उनकी टीम बांग्लादेश को कमतर आंकने की भूल नहीं करेगी।

ब्रेकन ने कहा, "हमें इस श्रंखला में बढ़िया खेल दिखाना होगा। यह सही है कि बांग्लादेश की तुलना में हमारी टीम मजबूत है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि बांग्लादेश की टीम युवा खिलाड़ियों से लैस है। ऐसे में उसे कम आंकना भूल हो सकती है।"

पोंटिंग की गैरमौजूदगी में माइकल क्लार्क आस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे, जबकि माइकल हसी उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

इं़डो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+