ग्वालियर में 30 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
ग्वालियर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। तीन प्रदेशों की पुलिस के लिए लंबे अरसे से सिरदर्द बने तीस हजार के इनामी डकैत राम सहाय गुर्जर को ग्वालियर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बीती रात गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। राम सहाय के खिलाफ अपहरण के 18 मामले दर्ज हैं।
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक व्ही़ क़े सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार की देर रात को हस्तिनापुर के जंगल में पुलिस की राम सहाय गुर्जर से मुठभेड़ हुई। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुमन गुर्जर के नेतृत्व में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक 315 बोर की बंदूक और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।
राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला राम सहाय गुर्जर डेढ़ दशक से राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में सक्रिय है। उसका गिरोह मुख्य तौर पर अपहरण किया करता था। उसके नाम पर अपहरण के 18 मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications