'कूल्हे के जोड़' की नीलामी करने वाले को चेक राष्ट्रपति की माफी
प्राग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के राष्ट्रपति वाक्लाव क्लास ने उस व्यक्ति को क्षमा कर दिया है जिसने एक ऑनलाइन नीलामी में कूल्हे के जोड़ को यह कहकर बेचने की कोशिश की थी, कि वे राष्ट्रपति के शरीर की हड्डियां हैं।
प्रेमीस्ल दोनाट नामक इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति द्वारा कूल्हे की हड्डी बदलवाने के करीब एक महीने बाद गत जून में इन हड्डियों को कम से कम 35,000 कोरुनी (2,100 डालर) में बेचने का प्रस्ताव रखा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति क्लास की शल्य चिकित्सा करने वाले प्राग अस्पताल ने जोर देकर कहा कि उसने ऑपरेशन द्वारा निकाली गई कूल्हे की हड्डी को भलीभांति नष्ट कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू की थी। जिसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान था।
इस बीच राष्ट्रपति कार्यालय ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति ने उस व्यक्ति को क्षमा करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि दोनाट ने दावा किया था कि उसने राष्ट्रपति के कूल्हे का जोड़ अस्पताल के एक कर्मचारी से खरीदा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications