अपनी किताब में बताऊंगी नाना से झ्झगड़े की वजह : तनुश्री
लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा है कि नाना पाटेकर के साथ अपने विवाद का खुलासा वे अपनी किताब में करेंगी।
लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बालीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा है कि नाना पाटेकर के साथ अपने विवाद का खुलासा वे अपनी किताब में करेंगी।
तनुश्री ने शुक्रवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मैं जल्द ही एक किताब लिखने वाली हूं, जिसमें मैं पिछले वर्ष नाना के साथ हुए अपने विवाद के बारे में चर्चा करुं गी।" पिछले वर्ष एक गीत की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और तनुश्री के बीच बहस हो गई थी।
एक कार्यक्रम के सिलसिले में यहां पहुंची तनुश्री ने कहा कि वे आने वाले समय में नशाखोर, मानसिक रोगी और भूत का किरदार निभाना चाहती हैं। पढ़ाई में हमेशा अव्वल आने वाली तनुश्री ने कहा, "मैं बचपन से ही मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, हालांकि परिवार के लोग इस पक्ष में नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करुं । इसके बावजूद मैं पढ़ाई के दौरान छात्रावास में मॉडलिंग की तैयारी किया करती थी।"
उन्होंने कहा, " मैं जल्द ही फिल्म 'सास, बहू एंड सेंसेक्स' और 'रामा दि सेवियर' फिल्मों में नजर आउंगी।" तनुश्री 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट', और 'भागमभाग' जैसी अनेक फिल्मों में भूमिका निभा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications