काम पर नहीं आए 'नैनो' के कर्मचारी

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सिंगुर स्थित दुनिया की सबसे सस्ती कार 'नैनो' के निर्माणाधीन उत्पादन इकाई के कर्मचारी शुक्रवार को काम पर नहीं आए।

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सिंगुर स्थित दुनिया की सबसे सस्ती कार 'नैनो' के निर्माणाधीन उत्पादन इकाई के कर्मचारी शुक्रवार को काम पर नहीं आए।

टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स का आरोप है कि नैनो परियोजना का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को डरा-धमका रहे हैं। पुलिस ने इस दावे की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इस परियोजना के लिए अधिग्रहित 997.11 एकड़ जमीन में से 400 एकड़ जमीन लौटाए जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नैनो फैक्ट्री के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी कर रही हैं।

एक लाख रुपये कीमत वाली नैनो कार इस वर्ष अक्टूबर में बाजार में उतारी जाने वाली है। लेकिन टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा कह चुके हैं कि यदि विवाद नहीं थमा, तो यह परियोजना पश्चिम बंगाल से बाहर भी जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+