रूस के खिलाफ कार्रवाई की मांग बढ़ी(लीड-1)

वाशिंगटन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया में रूस की कार्रवाइयों की वजह से उसके खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जार्जिया विवाद के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

पुतिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन जार्जिया को इस आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने से रोक नहीं सका,वरन उसने उसे हथियार और उसकी सेना को प्रशिक्षण भी मुहैया कराया।

सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने दावा किया कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में फायदा उठाने के लिए यह संघर्ष अमेरिका के राजनीतिज्ञों ने शुरू कराया। पुतिन ने माना कि यह बात वह अनुमान के आधार पर कह रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई ने रूस को कदम उठाने के लिए विवश किया।

फ्रांससीसी विदेश मंत्री बरनार्ड कॉचनर ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों तथा अन्य पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। उनका यह बयान यूरोपीय संघ की आपात बैठक से तीन दिन पहले आया है।

दूसरी ओर विएना में यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई)की विशेष बैठक में जार्जिया के विदेश मंत्री एक्ते रिन तेकशलाश्वीली ने कहा,"रूस की जार्जिया में कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ही खतरा नहीं ह,ै बल्कि यह संयुक्त चार्टर का भी सरेआम उल्लंघन है।" उन्होंने रूस पर प्रतिबंध लागने की भी वकालत की।

उधर, रूसी विदेशी मंत्री सर्गई लावरोव ने प्रतिबंध की बात एक सिरे से खारिज कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+