संयुक्त राष्ट्र की सोमालिया को मदद की अपील
नैरोबी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष मानवीय दूत अब्दुल अजीज अरुक्कबान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खासकर मुस्लिम देशों से युद्धग्रस्त सोमालिया के लिए मदद की अपील की है जो घोर मानवीय आपदाओं से जूझ रहा है।
नैरोबी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष मानवीय दूत अब्दुल अजीज अरुक्कबान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खासकर मुस्लिम देशों से युद्धग्रस्त सोमालिया के लिए मदद की अपील की है जो घोर मानवीय आपदाओं से जूझ रहा है।
अरुक्कबान ने कहा,"रमजान का पवित्र महीना आ चुका है और ऐसे में मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय विशेषत: मुस्लिम समुदाय से अपील करता हूं कि वे अपने नैतिक व धार्मिक कर्तव्य का पालन करते हुए सोमालिया के लोगों का साथ दें। "
दक्षिण-मध्य सोमालिया का दौरा करने के बाद अरुक्कबान ने कहा कि उन्होंने वहां बड़ी तादाद में महिलाओं और बच्चों को दयनीय हालत में देखा। उन्होंने केन्या में दबाब शरणार्थी परिसर का भी दौरा किया जहां 200,000 से अधिक सोमालियाई शरणार्थी रह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमालिया का दक्षिण-मध्य भाग हिंसा के कारण गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य सुरक्षा विश्लेषण इकाई(एफएसएयू)ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि सोमालिया में 32 लाख लोगों को खाद्य और मानवीय सहायता की तुरंत आवश्यकता है। यह आंकड़ा सोमालिया की कुल आबादी का 43 प्रतिशत है।
एफएसएयू के मुख्य तकनीकी सलाहकार सिंडी होलमैन ने कहा कि हिंसा के कारण ही इतने बड़े स्तर पर आर्थिक आपदा पैदा हुई है।
उधर, सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र मानवीय समन्वयक मार्क बाउडन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अब अपने प्रयास तेज करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications