ओबामा ने की ऐतिहासिक 'परिवर्तन' की अपील

डेनेवर , 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में सीनेटर बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने में सफलता हासिल करके नया इतिहास बना दिया है।

डेनेवर , 29 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में सीनेटर बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने में सफलता हासिल करके नया इतिहास बना दिया है।

गुरुवार रात को डेनेवर में एक फुटबाल स्टेडियम में 85,000 समर्थकों के सामने उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ओबामा ने कहा कि अमेरिका इन आठ सालों में और बेहतर हो सकता था। उन्होंने कहा कि वे बुश की नीतियों को बदलेंगे।

ओबामा ने व्हाइट हाउस के लिए अपने अभियान की शुरूआत करते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार जान मैक्के न को बुश की नीतियां जारी रखने वाला बताया। ओबामा ने कहा कि बुश की उनकी विनाशकारी नीतियों में बदलाव करेंगे।

ओबामा की उम्मीदवारी कई मायनों में ऐतिहासिक थी, क्योंकि कल अमेरिका में मानवाधिकार आंदोलन के एक अन्य नेता मार्टिन लूथर किंग के प्रसिद्ध 'आई हैव ए ड्रीम' भाषण की 45 वीं वर्षगांठ भी थी।

28 अगस्त 1963 को वाशिंगटन के लिंकन मेमोरियल में दिए किंग के इस भाषण को मानव अधिकार आंदोलन के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है।

पूरे देश में टेलीविजन से प्रसारित भाषण में ओबामा ने कहा,"हम ऐसे निर्णायक क्षण में खड़े हैं जहां हमारा देश युद्ध में उलझा है,अर्थव्यवस्था डावांडोल है और अमेरिकी लोगों से यह एक बार फिर दोहराए जाने का वादा किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैक्के न देश में और बाहर बुश की नीतियों को जारी रखेंगे। लेकिन हम अगले चार सालों को भी पिछले आठ वर्षो के समान नहीं देखना चाहते। इसलिए हम सबको चार नवबंर को एक साथ कहना होगा "आठ साल बहुत अधिक हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+