हनीफ के खिलाफ आस्ट्रेलिया में जांच वापस
सिडनी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) ने आतंकवाद के मामले में भारतीय चिकित्सक हनीफ मोहम्मद के खिलाफ चल रही अपनी जांच को वापस ले लिया।
शुक्रवार को एएफपी के एक बयान में कहा गया, "पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है, हालांकि अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ जांच पूरी होनी है। मौजूदा समय में इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि हनीफ के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा चलाया जाए। इस विषय में हनीफ के वकील रॉड हॉड्गसन को भी अवगत करा दिया गया है।"
इस मामले को एएफपी का दुनिया भर में न केवल माखौल उड़ा, बल्कि उसने इस जांच पर करदाताओं के 75 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर भी खर्च कर दिए। हनीफ के मामले को लेकर भारत और आस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबधों में भी तनाव आ गया था।
हनीफ को पिछले साल जुलाई में मोबाइल फोन सिम के आधार पर लंदन और ग्लासगो में हुए आतंकवादी हमले का आरोपी बना दिया गया था। बाद में हनीफ आरोपमुक्त हुए और भारत लौटे।
इंउो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications