उड़ीसा में सांप्रदायिक हिंसा जारी

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक वरिष्ठ नेता समेत पांच लोगों की हत्या के बाद से भड़की हिंसा थम नहीं रही है। पुलिस के मुताबिक कंधमाल के विभिन्न इलाकों से छिटपुट हिंसा हो रही है, कंधमाल जिले के फिरिंगिया, टिकाबाली और उदयगीरी इलाकों में झड़पें हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक इन इलाकों में उग्र भीड़ ने जगह-जगह सड़कों पर जाम प्रर्दान किया। इसे देखते हुए कंधमाल जिले में चार हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यहां कम से कम 137 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
राज्य के अन्य हिस्सों में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। विहिप नेता हत्याकांड के बाद भड़की हिंसा में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि गैर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सांप्रदायिक हिंसा में अबतक कम से कम 17 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से 13 के शव भी बरामद हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उड़ीसावासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने ईसाई समुदायों के धर्मगुरुओं से अपील की है कि वो प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कोई बीच का रास्ता निकालें।
उधर कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस के आह्वान पर देश भर में उड़ीसा सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में रैली निकाली गई, तथा देश भर में सभी कैथोलिक स्कूल, कॉलेज बंद रहे। इसके अलावा सात सितम्बर को सांप्रदयायिक सौहार्द्ध कायम रखने के लिए देश भर में उपवास रखे जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications