'सफल पति और पिता बनने की इच्छा रखते हैं पुरुष'

टोरंटो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। समाज में औसतन पुरुषों की इच्छा एक सफल पति और पिता बनने की होती है। कनाडा में किए गए एक शोध में इसका खुलासा किया गया।

पुरुषों के स्वभाव और उनकी इच्छाओं को समझने के लिए किए गए एक शोध में कहा गया कि पुरुष वैसे व्यक्ति को अपना आदर्श मानते हैं, जो अपने जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदार और समाज में सम्मानित होते हैं।

अध्ययन के अनुसार महिलाओं के साथ संबंध स्थापित करने से अधिक महत्व पुरुष एक अच्छे पिता और पति बनने को देते हैं। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में विश्व के विभिन्न हिस्सों के 28 हजार पुरुषों को शामिल किया।

अध्ययन में अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी और इटली के पुरुषों ने हिस्सा लिया। कुल 33 फीसदी पुरुषों ने कहा कि वे समाज में सम्मान प्राप्त करने को ही आदर्श मानते हैं। अधिकांश पुरुषों ने प्यार को सेक्स से अधिक महत्व दिया।

केवल एक फीसदी पुरुषों ने सेक्स को जीवन की प्राथमिकता माना। वहीं तीन फीसदी लोगों ने करियर और पैसे को महत्वपूर्ण माना।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+