जेल में घायल निहंग नेता की मौत

चंडीगढ़, 29 अगस्त (आईएएनएस)। सिखों के निहंग पंथ के विवादास्पद नेता अजित सिंह फूला की शुक्रवार सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें गुरुवार को अमृतसर की केंद्रीय जेल में दो साथी कैदियों ने आग में जला दिया था।

फूला की मौत 'पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन' (पीजीआईएमईआर) में हुई जहां उसे 60 फीसदी जली हुई हालत में भर्ती कराया गया था।

पीजीआईएमईआर के अधिकारियों ने बताया, "चिकित्सकों ने उन्हें शुक्रवार की सुबह मृत घोषित कर दिया।"

जेल अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया था कि गुरुवार की सुबह फूला की दो साथी कैदियों हरचरण सिंह और नवतेज सिंह से बहस हो गई जिसके बाद उन दोनों ने जेल के जनरेटर से डीजल निकाल कर उसे फूला के ऊपर उड़ेल दिया और फिर आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक कैदी फूला से बहस में उलझा रहा और दूसरे ने पीछे से उनके ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा दी। दोनों के खिलाफ तत्काल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया था।

जेल अधीक्षक एस.पी.सिंह ने बताया कि मौके पर तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

मौत से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए फूला ने कहा था कि उसने अपनी जान को खतरा होने की शिकायतें की थीं जिनकी अनदेखी की गई और नतीजतन ऐसी घटना हुई।

उल्लेखनीय है कि फूला के खिलाफ हत्या, बलात्कार और दंगे भड़काने के कई मामले दर्ज हैं। पंजाब में (1981-95) के दौरान आतंकवाद के दौर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने फूला को मुखबिर के रूप में भी इस्तेमाल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+