कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोक पाएंगे जींस

सिडनी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अनुसंधानकर्ता ऐसी दवा तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सक्षम जींस को सक्रिय करने में सक्षम होगी।

वेस्टर्न आस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च (डब्ल्यूएआईएमआर)के निदेशक पीटर क्लिंके न के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने दवाओं जैसे मोलिक्यूल्स की जांच कर ऐसे बहुत से तत्वों की पहचान की है, जो एचएलएस 5 जीन का स्तर बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं। यह जानकारी साइंस अलर्ट में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट में दी गई है।

क्लिंकेन के मुताबिक कोशिकाओं की वृद्धि को सामान्य दर पर बनाए रखने में एचएलएस 5 की भूमिका की वजह से हमें उम्मीद है कि इनसे कैंसर की कोशिकाएं की वृद्धि की रफ्तार कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह खोज काफी उत्साहवर्धक तथा कैंसर का नया इलाज ढूंढने के हमारे प्रयासों की दिशा में एक अहम कदम है।

डब्ल्यूएआईएमआर की टीम ने एचएलएस5 के स्तरों में वृद्धि करने वाले 70 हजार से ज्यादा तत्वों का अध्ययन करने में एक वर्ष से ज्यादा का समय लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+