एनएसई में मुद्रा का वायदा कारोबार शुरू
मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। 'नेशनल स्टाक एक्सचेंज' यानी एनएसई में शुक्रवार को मुद्रा का वायदा कारोबार शुरू हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इसकी औपचारिक शुरुआत की।
मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। 'नेशनल स्टाक एक्सचेंज' यानी एनएसई में शुक्रवार को मुद्रा का वायदा कारोबार शुरू हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इसकी औपचारिक शुरुआत की।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस नई पहल से छोटी और मंझोली कंपनियों को विदेशी शेयर बाजारों में सौदे के दौरान जोखिम कम करने में मदद होगी।
एनएसई में मुद्रा का वायदा करोबार आज सुबह 8.45 बजे शुरू हुआ। शुरुआती वायदा एक हजार डालर 'लॉट साइज' का था। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक कारोबार शुरू होने के पहले तीन घंटों में 19,871 सौदे किए गए।
वित्त मंत्री ने कहा, "मुद्रा का वायदा करोबार शुरू करने के बाद हमें बाजार में मुद्रा कारोबार के ब्याज दरों का पुननिर्धारण करना पड़ेगा। मुद्रा कारोबार ऋण व्युत्पत्तियों (डेरिवेटिव्स) की पेशकश करनी पड़ेगी और कारपोरेट बांड बाजार को मजबूत बनाने की जरूरत होगी।"
उन्होंने कहा, "ये तीन चीजें सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं और मैं सरकार से इन्हें शीघ्र अमल में लाने की मांग करुंगा।" उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश में परिष्कृत वित्तीय बाजार की स्थापना करना है।
मुद्रा डेरिवेटव्स खंड में कारोबारियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शेयर बाजार के अधिकारियों ने 30 सितंबर तक सौदा शुल्क नहीं नहीं लगाने का फैसला किया है। लेकिन सदस्यों को निवेशक संरक्षण कोष में पांच सौ रुपये जमा करने होंगे।
गौरतलब है कि 'बंबई स्टाक एक्सचेंज' (बीएसई) और 'मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज' (एमसीएक्स) को भी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी 'सेबी' ने मुद्रा के वायदा करोबार की अनुमति दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications