लश्कर करेगा कश्मीरी एकजुटता सम्मेलन

लश्कर के संस्थापक एवं अभी जमात-उद-दावा की अध्यक्षता कर रहे हाफिज मोहम्मद सईद ने कहा कि उनका यह अभियान 31 अगस्त को रावलपिंडी एवं इस्लामाबाद के जुड़वां शहरों में सम्मेलन के आयोजन से शुरू होगा।
सईद ने कहा कि इसी तरह के सम्मेलन लाहौर समेत देश के सभी शहरों और कस्बों में आयोजित कराए जाएंगे। सईद ने यह घोषणा लाहौर में कल मरकज अल-कदसिया में जमात-उद-दावा के केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय नेताओं को संबोधित करते हुए की।
जमात-उद-दावा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालात, बाजौर एजेंसी में तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान और राष्ट्रीय महत्व के अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।


Click it and Unblock the Notifications
