रुस, अमरीका के बीच शीतयुद्ध सा माहौल

पेइचिंग ओलंपिक के जरिये विश्व को अपनी समृद्धि और ताकत का अहसास कराने वाले चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ और रुस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कल ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाबे में महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।
इस बैठक में संघाई सहयोग संगठन के छह अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया।इससे पूर्व मेदवेदेव ने मास्को में कहा कि उनका देश शीत युद्ध से नहीं डरता है।
जार्जिया से अलग हुये दक्षिण ओसेतिया और अबखाजिया को एक संप्रभु देश के रुप में मान्यता देने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के बाद मेदवेदेव ने कहा "हमें नये शीत युद्ध सहित किसी भी बात का डर नहीं है लेकिन हम ऐसा चाहते नहीं है। फिर भी मौजूदा हालात में सब कुछ हमारे अन्य सहयोगी देशों की स्थिति पर निर्भर करेगा"।
उधर क्राफोर्ड में अमरीका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने जार्जिया के विद्रोही क्षेत्रों दक्षिण ओसेतिया और अबखाजिया को स्वतंत्र एवं संप्रभु राष्ट्र के रुप में मान्यता देने की रुस की घोषणा की कड़ी आलोचना करते हुए इसे एक गैर जिम्मेदार फैसला करार दिया और चेतावनी दी कि इससे तनाव बढेंगा।


Click it and Unblock the Notifications
