डेमोक्रेटिक ने किया ओबामा को नामांकित

उनकी उम्मीदवारी का पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और इस पद की दावेदारी के लिये प्रयास कर चुकी उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने भी समर्थन किया।
क्लिंटन ने कहा "मेरे डेमोक्रेट साथियो ओबामा पहले अश्वेत राष्ट्रपति के रूप में अमरीका का नेतृत्व करने के लिये तैयार हैं और उनके नेतृत्व में अमरीका सारी दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है।"
इससे पहले अधिवेशन में उस समय माहौल थोड़ा भावुक हो गया जब श्रीमती क्लिंटन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारी की दौड़ में एक दूसरे पर लगाये गये आरोप प्रत्यारोप को भुलाकर ओबामा को जिताने की अपील करते हुये उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे सदस्यों और प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नेंसी पेलोसी ने श्रीमती क्लिंटन के आग्रह को स्वीकार कर ओबामा को पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकित कर दिया।
ओबामा आज शाम अपने संबोधन में पार्टी के फैसले को स्वीकार करने की औपचारिकता पूरी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
