उड़ीसा में कई गिरिजाघर जलाये गए

Orissa in Security
भुवनेश्वर, 28 अगस्त: उड़ीसा में विहिप बंद के बाद शुरू हुई हिंसा में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। गुरुवार को कई इलाकों में तनाव बढ़ने पर उग्र भीड़ ने कई घरों और गिरिजाघरों को आग के हवाले कर दिया।

राज्य में सांप्रदायिक हिंसा कंधमाल से निकलकर कई अन्‍य जिलों में भी पहुंच गई है। हिंसाग्रस्त इलाकों की स्थिति इतनी गंभीर है। कई थानाक्षेत्रों मे कर्फ्यू लगा दिया गया है। यही नहीं कंधमाल में बुधवार को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिये गये।

पुलिस के मुताबिक बोलानगीर और केंद्रपाड़ा जिले में तनाव बढ़ गया है। जगह-जगह हिंसा की खबरें हैं। केंद्रपाड़ा में कर्फ्यू लगा दिया गया है और बोलानगीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और कांग्रेस के अन्य नेताओं को दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने से भी मना कर दिया।

राज्य के पुलिस महानिदेशक गोपालचंद्र के मुताबिक कंधमाल से छिटपुट हिंसा हुई है, जबकि बोलानगीर में भीड़ ने एक गिरिजाघर को आग लगा दी।

गौरतलब है कि शनिवार को कंधमाल जिले में कृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव के दौरान विहिप की केंद्रीय सलहाकार समिति के वरिष्ठ सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती समेत पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्‍या के विरोध में विहिप ने सोमवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया, जिसमें हिंसा भड़कने से तनाव बढ़ गया। यही नहीं मंगलवार को हिंसा ने सांप्रदायिक मोड़ ले लिया, जिसके बाद से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हिन्‍दू-ईसाई समुदायों के बीच जगह-जगह झड़पों की खबरें आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+